सरवाड़: डिस्कवर बाइक पर ले जा रहे थे स्मैक, सरवाड़ थाना पुलिस ने 3.77 ग्राम स्मैक बरामद कर 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार
Sarwar, Ajmer | Jun 19, 2026 सरवाड़ थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 3.77 ग्राम स्मैक बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त एक बाइक भी जब्त की है।थानाधिकारी रामपाल शर्मा ने शुक्रवार शाम 4 बजे जानकारी दी।पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।