सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के जीवाजी गंज में कोचिंग से घर जाते समय छात्र के साथ करीब एक दर्जन लोगों ने मारपीट कर दी इसमें छात्र घायल हो गया जिसके बाद उसको सिटी कोतवाली थाने लाया गया जहां पुलिस ने घायल छात्र की फरियाद पर मारपीट करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और घायल छात्र को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया जहां डॉक्टर के द्वारा उपचार किया गया है।