बनमनखी: धीमेश्वरनाथ धाम में सांसद पप्पू यादव के निजी कोष से लगाए गए पांच चापाकल
बनमनखी, पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत बनमनखी के प्रसिद्ध धीमेश्वरनाथ धाम बाबा उग्रेश्वरनाथ महादेव मंदिर, धीमा परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूर्णिया के निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के निजी कोष से मंगलवार को पांच चापाकल लगवाए गए। श्रावण मास में धीमेश्वरनाथ धाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उत्तरवाहिनी गंगा, मनिहारी से