संतकबीरनगर के सियरा संथा गांव में रविवार सुबह हाईटेंशन लाइन पर काम करते समय संविदा लाइनमैन उपेंद्र करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। शटडाउन लेकर फ्यूज बांधते समय हादसा हुआ। साथी उसे तुरंत जिला अस्पताल, खलीलाबाद ले गए, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।