धमतरी: आईपीएल क्रिकेट मैच में सट्टा खिलाते हुए एक युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
कोतवाली थाना से मिली जानकारी के अनुसार धमतरी के आमा तालाब रोड में एक युवक के द्वारा आईपीएल क्रिकेट मैच में ऑनलाइन सट्टा खिलाने की सूचना मुखबिर से मिली थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जहां घेराबंदी कर शंकर मंगलानी निवासी बनिया पारा को घेराबंदी कर पकड़े। जिसके पास से पुलिस ने एक मोबाइल फोन जब्त तक किया है। साथ ही पांच सौ रुपये नगद भी उसके पास से जब्त किया ।