खैरथल: खैरथल में तंत्र-मंत्र से 11.68 लाख रुपये की ठगी, रकम दोगुनी करने का झांसा देकर सूटकेस में ईंट-पत्थर दिए
खैरथल में तांत्रिक से ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित जनक कुमार शर्मा ने शनिवार सुबह 11:00 बजे बताया कि उसके रिश्तेदार ने तंत्र-मंत्र देवी शक्तियों का डर दिखा कर 11.68 लाख रुपए ठग लिए। इसको लेकर उसने खैरतल थाने में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जनक कुमार की बेटी सलोनी का विवाह खैरथल के दांतला चौक निवासी परिवार से हुआ था।