सुसनेर: बारिश में भी आस्था का सैलाब, जलझूलनी एकादशी पर सुसनेर में उमड़े श्रद्धालु, आतिशबाजी के साथ हुई आरती
आज बुधवार को शाम 5 बजे सुसनेर के इतवारिया बाजार से शुरू हुआ डोल का जुलूस नगर के प्रमुख मार्गो से होता हुआ कंठाल नदी पर पहुंचा आज जलझूलनी एकादशी का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। चल समारोह में 15 से अधिक मंदिरों के डोल शामिल हुए। आकर्षक झांकियों और अखाड़ो के करतबों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। बरसते पानी में भी आस्था का उत्साह कम नहीं हुआ।