मधुपुर: मार्बल हाउस के पास झपट्टा मार गिरोह ने युवती का मोबाइल छीना, मामला दर्ज
मधुपुर में झपट्टामार गिरोह ने चांदमारी की युवती सिमरन कुमारी से मार्बल हाउस के पास मोबाइल छीनकर फरार हो गए। पीड़िता ने बताया कि वह काम से लौट रही थी तभी बाइक सवार बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। सुनसान जगह होने के कारण मदद नहीं मिल सकी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।