मथुरा: मथुरा में कलयुगी बेटे ने बूढ़े पिता और भाइयों को घर से निकाला, शिकायत पर दी गोली मारने की धमकी
जब बेटा ही पिता की संपत्ति का भूखा बनकर उसकी जान का दुश्मन बन जाए.तो एक लाचार बाप न्याय के लिए कहां जाए जी हां, ऐसा ही एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है यूपी के मथुरा से, जहां एक कलयुगी बेटे ने ना सिर्फ अपने बूढ़े पिता और तीन भाइयों को घर से बेदखल कर दिया, बल्कि कोर्ट का स्टे ऑर्डर होने के बावजूद उनकी जमीन पर भी कब्जा कर लिया।