मुरैना नगर: जिला अस्पताल में बच्ची लगाती रही झाड़ू-पोंछा, मोबाइल में व्यस्त सफाईकर्मी का वीडियो वायरल होने से प्रबंधन पर उठे सवाल
मुरैना जिला अस्पताल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आज दोपहर से वायरल हुआ है। वीडियो में रेड क्रॉस परिसर में एक नाबालिग बच्ची झाड़ू-पोंछा करती नजर आ रही है, जबकि पास में मौजूद महिला सफाईकर्मी मोबाइल चलाने में व्यस्त दिखाई दे रही है। घटना के बाद अस्पताल की सफाई व्यवस्था और निगरानी प्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। प्रबंधन की ओर से अब तक कोई बयान नहीं आया है।