सदर: दशाश्वमेध घाट की गंगा आरती में शामिल हुए बिहार के राज्यपाल सय्यद अता हसनैन, बोले- अद्भुत रहा अनुभव
दशाश्वमेध घाट पर गंगा सेवा निधि द्वारा आयोजित विश्व प्रसिद्ध मां गंगा की दैनिक आरती में रविवार को बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सय्यद अता हसनैन अपनी पत्नी सबिहा हसनैन के साथ शामिल हुए। उन्होंने वैदिक रीति से मां गंगा का पूजन-अर्चन किया और गंगा आरती का दिव्य दृश्य देखकर मंत्रमुग्ध हो गए।