छतरपुर: ब्रिज निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने लगाया चक्काजाम, समझाइश के बाद खुला रास्ता
छतरपुर-गढ़ीमलहरा मार्ग पर थाना गढ़ीमलहरा क्षेत्र के मलका और उजरा गांव के बीच ग्रामीणों ने ब्रिज निर्माण की मांग को लेकर चक्काजाम कर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना था कि हाईवे निर्माण के बाद आवागमन में परेशानी बढ़ गई है, इसलिए क्षेत्र में पुल का निर्माण कराया जाए। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा ग्रामीणों को समझाइश दी।