मुलताई: अंबेडकर वार्ड मुलताई की आंगनवाड़ी में राष्ट्रीय पोषण माह अन्तर्गत गर्भवती महिलाओ और धात्री माताओं को दी गई पोषण सामग्री
Multai, Betul | Sep 12, 2024 अम्बेडकर वार्ड मुलताई की आंगनबाडी में राष्ट्रीय पोषण माह दिवस मनाया गया। जिसमे गर्भवती महिलाओ एवं धात्री माताओं को हरी सब्जियां एवं फलों से मिलने वाले फायदे की जानकारी दी गई। गर्भवती महिलाओं को आयरन कैल्शियम की टेबलेट खाने की सलाह दी गई। साथ ही समय समय पर टीके लगाने की सलाह दी गई। सिस्टर गीता रघुवंशी एवम आशा कार्यकर्ता ने गोदभराई करवा कर पोषण सामग्री दी।