आगर: आगर जिला जेल व उप जेल सुसनेर में बंदियों व पीड़ितों के लिए जागरूकता शिविर आयोजित
न्यायोत्सव के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने सोमवार दोपहर 12 बजे से उप जेल सुसनेर व जिला जेल आगर में बंदियों हेतु विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया। प्रधान जिला न्यायाधीश डी.एस. चौहान ने कहा कि विधिक सेवा संस्था का उद्देश्य हर व्यक्ति को न्याय दिलाना है। इसके साथ जन साहस संस्था के सहयोग से अपराध पीड़ितों के लिए भी कार्यक्रम हुआ।