धार: धार में प्रभारी मंत्री विजयवर्गीय ने कहा, कांग्रेस ने आदिवासियों का शोषण किया, हमने विकास योजनाएं शुरू कीं
Dhar, Dhar | Nov 15, 2025 मध्यप्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री व धार जिले के प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय शनिवार को धार में जनजाति गौरव दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। यहां उन्होंने मीडिया से चर्चा में कहा कि कांग्रेस सिर्फ आदिवसियो का शोषण करती रही व वोट की सौदागर रही है। लेकिन हमने आदिवासी भाइयों के विकास के लिए बहुत सारी योजनाएं शुरू की।