धार: भोजशाला मुक्ति और गौरव पुनर्स्थापना की मांग तेज, कलेक्टर को सौंपा जाएगा ज्ञापन, घाटाबिल्लौद में हुई बैठक
Dhar, Dhar | Nov 15, 2025 भोजशाला मुक्ति और गौरव पुनर्स्थापना की मांग तेज कलेक्टर को सौंपा जाएगा ज्ञापन, घाटाबिल्लौद में हुई बैठक।धार की ऐतिहासिक भोजशाला की मुक्ति, उसके प्राचीन गौरव की पुनः स्थापना और बसंत पंचमी पर अखंड हवन-पूजन की अनुमति की मांग को लेकर आंदोलन एक बार फिर तेज हो गया है। इसी कड़ी में शनिवार शाम 4:00 घाटाबिल्लौद खंड की वृहद बैठक संपन्न हुई।