प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के आह्वान पर सेंधवा विधानसभा के सेंधवा, चाचरिया और वरला-बलवाड़ी ब्लॉकों में बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने धरना प्रदर्शन किया। सेंधवा में विधायक मोंटू सोलंकी के कार्यालय से एसडीएम दफ्तर तक कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए रैली निकाली। ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र गाढ़वे, शहर अध्यक्ष इक़बाल शाह और किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीलदार सोलंकी ने शक्कर, डीजल-पेट्रोल, बस किराए और खाद-बीज के बढ़े दामों को लेकर सरकार को आड़े हाथ लिया। नायब तहसीलदार को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। चाचरिया व वरला में भी प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर विरोध दर्ज कराया गया। अंचल की खबरों के लिए फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'।
.
.
#NimadDastakNews #SendhwaNews #CongressProtest #SendhwaUpdate #BarwaniNews
Barwani, Barwani | Aug 27, 2026