हाथरस: मुखबिर की सूचना पर लहरा की तरफ जाने वाली रास्ते के पास बंद पड़े मुर्गी फार्म में चल रही अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़
जनपद हाथरस पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में अवैध शस्त्रों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में मुखबिर की सूचना पर निर्माणधीन जयपुर-बरेली हाईवे से लहरा की तरफ जाने वाले रास्ते के पास बंद पड़े मुर्गी फार्म में चल रही अवैध शस्त्र फैक्ट्री का पुलिस और SOG टीम ने भंडाफोड़ किया है। मौके से निर्मित असलाह और कारतूस तथा अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद हुए हैं।