हाथरस: हाथरस जंक्शन क्षेत्र के मेडू के पास ब्रेजा कार ने मोपेड विक्की को मारी टक्कर, पति की हुई मौत व पत्नी हुई गंभीर घायल
हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र के मेडू के पास सोमवार को तेज रफ्तार ब्रेजा कार ने मोपेड विक्की को टक्कर मार दी। हादसे में विक्की सवार पति थान सिंह की मौत हो गई। राहगीरों की मदद से गंभीर घायल पत्नी अंगूरी देवी को जिला अस्पताल लाया गया, जहां से डाक्टरों ने महिला को अलीगढ़ मेडिकल के लिए रेफर कर दिया।