राशमि: डंपर की टक्कर से बाइक चालक की हुई मौत, ऊंचा के निकट सड़क किनारे खड़े व्यक्ति को रौंदा, डंपर पलटा
थाना क्षेत्र के ऊंचा के निकट रविवार दोपहर बाद एक तेज रफ्तार डंपर ने सड़क किनारे खड़े बाइक चालक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मृत्यु हो गई। टक्कर के बाद डंपर सड़क की दूसरी ओर खाई में जाकर पलट गया, जिससे डंपर चालक भी घायल हो गया।पुलिस के अनुसार, ऊंचा निवासी 53 वर्षीय श्यामलाल पुत्र हीरालाल दरोगा ऊंचा-मरमी मार्ग पर अपनी बाइक के पास खड़े