लाडनूं: लाडनूं पंचायत समिति में हुई जनसुनवाई, कुल 9 परिवाद दर्ज
Ladnu, Nagaur | Mar 14, 2024 लाडनूं पंचायत समिति में आज शुक्रवार को जनसुनवाई का आयोजन हुआ। इस दौरान तहसीलदार सुरेंद्र भास्कर ने आम जन की समस्याएं सुनी। इस दौरान कुल 9 परिवाद दर्ज हुए। जो विद्युत विभाग, जलदाय विभाग और नगरपालिका से जुड़े थे। तहसीलदार ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से समस्याओं के निस्तारण करने के निर्देश दिए।