लाडनूं: रामनवमी पर निकलेगी लाडनूं में भव्य शोभायात्रा, जानकी वल्लभ मंदिर में तैयारी बैठक संपन्न
Ladnu, Nagaur | Mar 11, 2024 लाडनूं में रामनवमी पर होने वाली भव्य शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर एक बैठक आज जानकी वल्लभ मंदिर में संपन्न हुई। बैठक खण्ड संघचालक बजरंगलाल यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बारें में विश्व हिंदू परिषद नागौर के विभाग मंत्री नरेन्द्र भोजक ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 17 अप्रैल को रामनवमी पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा।