लाडनूं: लाडनूं निम्बी रोड़ पर जीप ने मारी एक युवक को टक्कर, पुलिस ने किया मामला दर्ज
Ladnu, Nagaur | Mar 10, 2024 लाडनूं निम्बी रोड़ पर जीप ने एक युवक को टक्कर मार दी। इस संबंध में आज जीप की टक्कर से घायल साबिर के भाई सिकंदर ने लाडनूं पुलिस थाने में जीप चालक के खिलाफ लापरवाही से चलाकर टक्कर मारने का मामला दर्ज करवाया है। मामले में बताया गया कि जीप चालक ने गलत दिशा में आकर उसको टक्कर मारी। घटना में वो गंभीर घायल हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।