लाडनूं: लाडनूं के दयानंद कॉलोनी में स्थित एक मकान में चोरी की वारदात, लाडनूं थाने का मामला
Ladnu, Nagaur | Mar 14, 2024 लाडनूं के दयानंद कॉलोनी में स्थित एक मकान में आज गुरुवार को एक चोरी की वारदात का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार शादी समारोह में भाग लेने के लिए जयपुर गया हुआ है। इस दौरान पीछे से चोरों ने इसका फायदा उठाते हुए वारदात को अंजाम दिया। थानाधिकारी महिराम विश्नोई ने बताया कि मकान मालिक के आने के बाद चोरी हुए सामान का पता चल पाएगा।