गोरखपुर: पिपराइच क्षेत्र में वाद विवाद के बाद हथौड़े, लाठी-डंडे से मारपीट कर किया घायल, इलाज के दौरान लड़के की हुई मौत
22 अप्रैल को अभियुक्त द्वारा पुरानी रंजिश को लेकर वादी के पुत्र व वादी के भाई को हथौडे,लाठी डण्डे से मारा पीटा गया।जिसमें वादी का पुत्र गम्भीर रुप से घायल हो गया था।जिसके संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था।इसी बीच इलाज के दौरान वादी के पुत्र की मृत्यु हो गयी।जिसके पश्चात विवेचना के क्रम में मुकदमा उपरोक्त में हत्या की धारा बढ़ाई गई।