वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र में चार वर्ष पूर्व हुए नाबालिग से दुष्कर्म मामले में पॉक्सो कोर्ट ने अहम फैसला सुनाया है। विशेष न्यायाधीश पॉक्सो सह एडीजे-6 की अदालत ने चकसिकंदर निवासी आरोपी अखिलेश कुमार को दोषी करार देते हुए जीवन की अंतिम सांस तक आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही उस पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।