कटनी नगर: हीमोग्लोबिन जांच के लिए बेहतर उपकरण मुहैया कराए जाएं, मिलन ब्लड डोनर ग्रुप ने सीएमएचओ को ज्ञापन सौंपा
मिलन डोनर ग्रुप सोसायटी ने हीमोग्लोविन जांच की वर्तमान व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए सीएमएचओ राज सिह ठाकुर को आज शुक्रवार दोपहर 2 बजे कार्यालय पहुँच ज्ञापन सौंपा है। वर्तमान में मिशन एचबी स्ट्रिप्स के स्थान पर गुणवत्तापूर्ण हिमोक्यु एचबी 301 मॉइक्रोक्यूवेट्स उपलब्ध कराने की मांग रखी वर्तमान में जांच में उपयोग की जा स्ट्रिप्स से रिपोर्ट की विश्वसनीयता नही होती।