जिले के नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में फरियादी पहुंचे। कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगड़े ने आमजन से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। समय-सीमा बैठक के साथ आयोजित जनदर्शन में जिला पंचायत सीईओ, अपर कलेक्टर तथा विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक समस्याओं से जुड़े आवेदन प्रस्तुत किए। जनदर्शन में कुल 47 आवेदन प्राप्त हुए।
#chhattisgarh #mcbdistrict