शाहबाद: बारिश और ओलावृष्टि से खराब हुई गेहूं की फसल, सुनें जोगीपुर के एक किसान का दर्द
बारिश और ओलावृष्टि के चलते गेहूं की फसल को काफी नुकसान हुआ है गेहूं कटाई के बाद अब गहाई का कार्य भी प्रारंभ हो गया है। बुधवार को दोपहर 12:00 बजे जोगीपुर के किसान सुरेश चंद्र ने बताया कि उन्होंने गेहूं की फसल की गहाई कराई तो काफी कम गेहूं निकला है और जो भी निकला है तो उसमें धब्बे पड़े हुए हैं और काला हो गया है जो बाजारों में कम रेट पर बिकेगा।