पीलीभीत: कांग्रेस ने सरकार पर हमला करते हुए कहा- सरकार ने प्रदेश को विकसित नहीं, बल्कि बीमार प्रदेश बना दिया
पीलीभीत में कांग्रेस जिला अध्यक्ष हरप्रीत पाल सिंह चब्बा ने प्रदेश में बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या को लेकर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार के पास न पर्याप्त बिजली है और न ही मजबूत विद्युत व्यवस्था। आरोप लगाया कि कई स्थानों पर ट्रांसफार्मर एक घंटे में ही गर्म हो जाते हैं, जिन्हें पानी डालकर ठंडा करना पड़ता है।