कलान: परौर क्षेत्र की पीआरडी महिला सिपाही की संदिग्ध मौत पर बवाल, शव रखकर किया जाम
शाहजहांपुर के जलालाबाद थाने में तैनात पीआरडी महिला सिपाही गुड़िया देवी की ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए याकूबपुर चौराहे पर फर्रुखाबाद रोड पर शव रखकर जाम लगा दिया। मृतका के भाई रविकुमार ने बताया कि वर्ष 2016 में गुड़िया की शादी परौर थाना क्षेत्र के गांव जरौली निवासी प्रदीप कुमार से हुई थी