वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर द्वारा पुलिस केंद्र में आयोजित साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने परेड में शामिल पुलिस बल के अनुशासन, ड्रिल, शारीरिक दक्षता एवं कार्यकुशलता का बारीकी से मूल्यांकन किया। परेड के माध्यम से पुलिस बल की तत्परता, समन्वय एवं आपात परिस्थितियों से निपटने की तैयारी का भी जायजा लिया गया।