बरौली: हरियाणा से आ रहे शराब लदे कंटेनर को बढ़ेया मोड़ से पुलिस ने किया जब्त, 8064 लीटर शराब के साथ एक शराब तस्कर गिरफ्तार
बरौली थाना क्षेत्र के बढ़ेया मोड़ से गुरुवार को पुलिस ने शराब लदे एक कंटेनर को जब्त किया। इस दौरान कंटेनर में छिपाकर रखी गई 8064 लीटर शराब को बरामद कर लिया गया। वहीं पुलिस ने हरियाणा के रहने वाले एक शराब तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी थाना प्रभारी जय हिन्द यादव ने दी।