बांधवगढ़: अंबेडकर जयंती पर उमरिया को मिली विकास की सौगात, प्रभारी मंत्री नागर सिंह चौहान ने किया भूमिपूजन
उमरिया के मंगल भवन परिसर में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला प्रभारी मंत्री नागर सिंह चौहान मुख्य रूप से उपस्थित रहे।इस दौरान प्रभारी मंत्री ने विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमि पूजन कर जिले को विकास की नई सौगात दी। साथ ही उन्होंने शासकीय योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किए ।