लोहरदगा: पंचायत समिति सदस्य के पति की गोली मारकर हत्या ग्रामीणों में आक्रोश, गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क जाम
संतोष को चार गोली मारी गई है। संतोष कुडू पंचायत की पंचायत समिति सदस्य पूनम देवी के पति थे। घटना की सूचना मिलने के साथ ही कुडू थाना पुलिस मामले की जांच और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। कुडू मुख्यालय में कई स्थानों पर सड़क जाम कर दिया गया है। सैकड़ों वाहन जाम में फंसे हुए हैं। पुलिस और अधिकारियों द्वारा लोगों को समझाने के बाद जाम को हटाया गया।