मंडला: कान्हा में जंगली भैंसा पुनर्स्थापना का दूसरा चरण सफल, सुपखार में 4 और भैंसे छोड़े गए, अब संख्या 8 हुई
Mandla, Mandla | May 9, 2026 मंडला के कान्हा टाइगर रिजर्व से जुड़ी बड़ी खबर… यहां जंगली भैंसा पुनर्स्थापना कार्यक्रम के दूसरे चरण को सफलतापूर्वक पूरा किया गया है। शनिवार को शाम 5 बजे कान्हा टाइगर रिजर्व के सुपखार परिक्षेत्र में जंगली भैंसों को फिर से बसाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। द्वितीय चरण के तहत चार जंगली भैंसों के दल को विशेष रूप से बनाए गए बाड़े में छोड़े गए।