बरेली: फ़रीदपुर में घर में घुसकर बर्बर मारपीट, 3 महीने बाद भी चार्जशीट नहीं, पुलिस पर मिलीभगत के गंभीर आरोप
बरेली के फरीदपुर क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां घर में घुसकर हुई मारपीट के तीन महीने बाद भी आरोप पत्र दाखिल नहीं किया गया है। पीड़ित परिवार ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। बताया जा रहा है कि 21 जनवरी 2026 को रईस अपने साथियों के साथ पीड़ित के घर में घुस आया और जमकर मारपीट की। इस हमले में परिवार की महिला शबनम को गंभीर चोटे