मंझनपुर: इचौली गांव में वारंटी को पकड़ने पहुंची छत्तीसगढ़ पुलिस टीम पर हुआ हमला, एक सिपाही गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती
कोखराज थाना क्षेत्र के इचौली गांव में गांजा तस्करी के एक वारंटी आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची छत्तीसगढ़ पुलिस की टीम पर ग्रामीणों द्वारा हमला किए जाने का आरोप सामने आया है। घटना में एक सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि चार अन्य पुलिसकर्मियों को मामूली चोटें आई हैं। स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है।