नरवर: नरवर ध्वाई गेट के पास तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से युवक घायल, उपचार के बाद थाने में रिपोर्ट दर्ज
नरवर के ध्वाई गेट स्थित पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की भिड़ंत में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल का पहले शासकीय अस्पताल नरवर में उपचार किया गया, जहां से उसे ग्वालियर रेफर किया गया। निजी अस्पताल में इलाज के बाद बीते दिन शाम को उसने नरवर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी।