मंगलवार को करीब 11 बजे कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया इस दौरान जनसुनवाई में आए 85 आवेदनों पर अपर कलेक्टर विजेंद्र रावत ने सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवेदनों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए वहीं इस दौरान अपर कलेक्टर ने पिछली जनसुनवाई में आए आवेदनों के निराकरण की स्थिति की जानकारी भी ली।