हज़ारीबाग: चरही घाटी में हाईवा पलटी, चालक फंसा… कोल्ड ड्रिंक पर टूटी भीड़!
चरही घाटी में बड़ा हादसा! रविवार सुबह कोल्ड ड्रिंक से लदी एक हाईवा अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चालक केबिन में फंस गया, जिसे पुलिस और स्थानीय लोगों ने कटर मशीन की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला। वहीं सड़क पर बिखरी कोल्ड ड्रिंक की बोतलों को उठाने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। घटना के बाद कुछ देर तक यातायात भी प्रभावित रहा।