जलेसर: जलेसर पुलिस ने मेडिकल संचालक से जबरन वसूली के आरोपी को किया गिरफ्तार, फरार अभियुक्त सचिन यादव पर हुई कार्रवाई
Jalesar, Etah | May 20, 2026 एटा जिले की जलेसर पुलिस ने जबरन वसूली के एक मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त की पहचान सचिन यादव पुत्र अजीत सिंह निवासी ग्राम भूड गड्डा बैगमपुर, थाना जलेसर के रूप में हुई है।यह गिरफ्तारी एसएसपी के निर्देश और अपर पुलिस अधीक्षक के निकट पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे फरार अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत की गई है।