सिंगरौली: वार्ड क्रमांक 41 के पार्षद पति और युवक के बीच विवाद का वीडियो हुआ वायरल, पीड़ित ने जमीन हड़पने का आरोप लगाया
सिंगरौली जिले के नगर पालिका निगम सिंगरौली के वार्ड क्रमांक 41 की पार्षद के पति एवं एक युवक के बीच हो रहे विवाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच कुछ जमीनी विवाद है। एक पक्ष ने आरोप लगाया है कि वार्ड क्रमांक 41 पार्षद के पति जबरन उस जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं।