सिंगरौली: बुद्धा मंदिर के पास टर्निंग पर दो बाइकों की सीधी भिड़ंत, तीसरी बाइक ने पीछे से टक्कर मारी, एक महिला और एक पुरुष घायल
एक बाइक सवार व्यक्ति अपनी मां को लेकर बुद्धा टेंपल सड़क मार्ग से परिवहन कर रहा था और जैसे ही टर्निंग के पास पहुंचा विपरीत दिशा से आ रहे एक बाइकमें सीधी भिड़ंत हो गई। इस दौरान पीछे से आ रहे एक तीसरी बाइक सवार ने फिर से टक्कर मार दी जिससे एक बाइक पर बैठे मां बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। मां को बेहतर उपचार के लिए रेफर कर दिया गया है।