बहोरीबंद: पटोरी साइलो केंद्र: किसानों की चिंता का कारण, 4-5 दिन से गेहूं लेकर कतार में खड़े किसान
कटनी जिले की बहोरीबंद तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत पटोरी में इन दिनों जिला प्रशासन द्वारा संचालित साइलो खरीदी केंद्र पर किसानों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। दूर-दूर से किसान ट्रैक्टरों में गेहूं भरकर केंद्र पहुंच रहे हैं, लेकिन व्यवस्थाओं की धीमी रफ्तार के चलते किसानों को चार से पांच दिन तक अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है।