गोरखपुर: गोरखपुर में चाय की दुकानों पर खाद्य विभाग की कार्रवाई, पकड़ी गई केमिकल युक्त चाय पत्ती, दुकानदारों को भेजा गया नोटिस
खाद्य विभाग की टीम ने महानगर के विभिन्न स्थानों पर चाय बनाकर बेचने वाले बड़े या छोटे सभी प्रतिष्ठानों पर रूटीन चेकिंग के दौरान केमिकल युक्त चाय पत्ती पकड़ा.जांच कराने पर चाय पत्ती हानिकारक मिली,जिसको लेकर टीम ने दुकानदारों को नोटिस दिया.सहायक आयुक्त खाद्य सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि सुरक्षा के दृष्टिगत तमाम खाने वाले चीजों को लेकर खाद्य विभाग की चेकिंग जारी है