अरवल: अरवल में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, टाटा पंच से 45 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद
Arwal, Arwal | Apr 21, 2026 उत्पाद विभाग की टीम ने अरवल थाना अंतर्गत कागजी मोहल्ला मस्जिद के पीछे छापेमारी कर टाटा पंच कार से 45, लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की गई है। यह कार अवैध शराब के परिवहन में लगी हुई थी। छापेमारी के दौरान कोई व्यक्ति मौके पर नहीं मिला। पुलिस ने वाहन को जब्त कर मामला दर्ज कर लिया है।