दिनारा: दिनारा थाना क्षेत्र के गंजभड़सड़ा से 216 लीटर मशालेदार शराब के साथ तीन लोगों को किया गया गिरफ्तार, बाइक जब्त
Dinara, Rohtas | May 16, 2026 दिनारा थाना क्षेत्र के गंजभड़सड़ा गांव में उत्पाद विभाग ने शुक्रवार की देर रात गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 216 लीटर मशालेदार देशी शराब बरामद की। कार्रवाई के दौरान तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि मौके से एक बाइक भी जब्त की गई। आज शनिवार की दोपहर 2 बजे उत्पाद निरीक्षक अजीत कुमार ने दी जानकारी। बड़ी मात्रा में शराब बरामद किया गया है।