तोकापाल: डिमरापाल मेडिकल कॉलेज के पास तेज रफ्तार पिकअप ने स्कूटी सवार स्कूली बच्चों को ठोका, भाई-बहन घायल, उपचार जारी
डिमरापाल मेडिकल कॉलेज से 500 मीटर पहले अशोका लीलैंड गैराज के सामने स्कूटी से स्कूल जा रहे भाई-बहन को सामने से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप ने अपने चपेट में ले लिया, इस घटना में दोनों बच्चे बुरी तरह घायल हैं हो गए और स्कूटी का सामने का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। आसपास के लोगों ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। जहां उनका उपचार जारी है।