ऊंचाहार: जगतपुर के भटपुरवा पुल के पास नहर में बहता हुआ महिला का शव दिखाई दिया, मचा हड़कंप
जिले के बछरांवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस ने शारदा सहायक नहर से पुलिस ने दो पुरूष व एक महिला के शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम को भेजा था।इसी बीच जगतपुर थाना क्षेत्र के भटपुरवा पुल के पास शारदा सहायक नहर मेंएक महिला का शव बहता हुआ दिखाया दिया, जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी, लेकिन पुलिस के पहुंचने के पहले ही शव बहकर आगे की ओर जा चुका था।